फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खुद के इलाज के लिए जमानत पर आया झोलाछाप दूसरों की जान से कर रहा खिलवाड़

Fri, 23 Aug 2024 10:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
घिरोर कस्बा में गोलचक्कर पर एक दुकान पर बैठकर मरीजों को उपचार देता झोलाछाप।
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा में एक झोलाछाप को एक मरीज की मौत के बाद जेल भेजा गया था। न्यायालय से झोलाछाप ने अपनी आसाध्य बीमारी की बात कहते हुए जमानत ले ली। लेकिन बाहर आते ही उसने फिर से मरीजों को उपचार देना शुरू कर दिया। संबंधित झोलाछाप का उपचार देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएमओ ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 के अप्रैल माह में घिरोर कस्बे के गोल चक्कर पर गांव भुगाई निवासी 55 वर्षीय किसान संतोष कुमार की झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने के चलते जान चली गई थी। मामले में शिवानी क्लीनिक चला रहे झोलाछाप बी कश्यप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और उसे जेल भी जाना पड़ा था। बी कश्यप ने जेल से लाइलाज बीमारी का हवाला दे न्यायालय से जमानत पाली। लेकिन जेल से छूटने के बाद वह फिर से मरीजों की जान से खिलवाड़ करने लगा। सोशल मीडिया पर उसका एक बैनाम दुकान पर बैठकर उपचार देने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता का कहना है कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा है तो फिर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें