फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला सलेही के ग्रामीणों में मगरमच्छ से दहशत

Fri, 23 Aug 2024 10:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला सलेही के ग्रामीण इन दिनों तालाब में दो माह से डेरा जमाए मगरमच्छ से दहशत में हैं। मगरमच्छ अब तक दो किसानों की बकरियां खा चुका है। ग्रामीण भयभीत हैं और महिलाओं और बच्चों को तालाब के आसपास नहीं जाने देते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को तालाब से निकाले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव नगला सलेही में एक मगरमच्छ करीब दो माह पहले किसी तरह तालाब में आ गया। मगरमच्छ ने गांव निवासी राजेश कुमार की बकरी को खा लिया। इसके बाद ग्रामीणों को तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी के बारे में जानकारी हो सकी। तालाब में अक्सर मगरमच्छ दिखाई देता तो ग्रामीण दहशत में आ जाते। काफी दिनों से तालाब में मगरमच्छ नहीं दिखा तो ग्रामीणों ने सोचा कि शायद वह चला गया। लेकिन शुक्रवार को गांव निवासी सत्येंद्र सिंह की बकरी तालाब के पास पहुंची। तभी मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया। मगरमच्छ की दहशत एक बार फिर से ग्रामीणों में कायम हो चुकी है। ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को तालाब की ओर नहीं जाने दे रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि वन विभाग के कर्मी मगरमच्छ को तालाब से निकाल कर कहीं नदी नहर में ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें