फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगी पंचायत चुनाव आरक्षण की अनंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नए शासनादेश के तहत तैयार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची शनिवार को जारी कर दी जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को दिन भर पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कर्मचारी और अधिकारी जुटे रहे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए जारी होने वाले आरक्षण की अनंतिम सूची पर हर किसी की निगाह है। पंचायत राज विभाग भी सूची तैयारी करने में जुटा हुआ है। दो दिनों से लगातार जिला पंचायत राज अधिकारी व कर्मचारी आरक्षण सूची तैयार करने में जुटे हुए हैं। इस बार कम समय मिलने से विभाग की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कम समय में सूची तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को रात भर कार्यालय खुला रहा, शुक्रवार को भी देर रात तक कार्य चलता रहा।
शनिवार को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की जानी है। ऐसा करना प्रशासन की मजबूरी है। क्योंकि शासन ने 20 मार्च से ही आपत्तियां लेने के लिए कहा गया है। शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब विकास भवन और ब्लॉकों में सूची चस्पा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसके कितनों पदों के लिए जारी होगा आरक्षण
- 09 ब्लॉक प्रमुख के पद
- 549 ग्राम प्रधानों के पद
- 30 जिला पंचायत सदस्यों के पद
- 761 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद
- 6967 हैं ग्राम पंचायत सदस्य के पद
अनंतिम आरक्षण सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें