फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को एके-47 से भूनने की धमकी

Tue, 25 Nov 2025 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को फोन पर एके-47 से भून डालने की धमकी दी गई है। आरोपी ने गाली-गलौज की है। धमकी से भयभीत जिलाध्यक्ष की तहरीर पर भोगांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।सदर कोतवाली क्षेत्र के राजा का बाग गली नंबर 7-बी निवासी साधना तिवारी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। बताया कि वह भोगांव थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर भी हैं। कुछ दिन पहले परामर्श केंद्र में सुनवाई के दौरान नगला चुन्नी की रहने वाली एक महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद महिला का पति आदेश यादव इस कार्रवाई के लिए जिलाध्यक्ष को जिम्मेदार मान रहा है। इसके बाद आदेश कई बार उन्हें फोन कर धमकी दे रहा है। उसने फोन पर जिलाध्यक्ष को एके-47 से गोलियां मारकर चीथड़े उड़ा देने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकी से वह व परिजन भयभीत हैं। तहरीर पर भोगांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें