फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन साल में भी नहीं बन सका विद्युत उपकेंद्र

Fri, 28 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के जिला अस्पताल में बनाया जा रहा विद्युत उपकेंद्र ।
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल के लिए स्वीकृत 33 केवीए उपकेंद्र का निर्माण तीन साल में भी पूरा नहीं हो सका। इससे बिजली संकट के समय खासी परेशानी होती है।जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत हुआ था। वर्ष 2022 में इसका पहला चरण शुरू हुआ। इसमें बेस तैयार कर लाइन बिछाई गई। वर्ष 2023 में शुरू हुए दूसरे चरण में इस उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की स्थापना, फीडर का निर्माण करना आदि कार्य होने थे। कार्य पूरा कर मार्च 2024 तक जिला अस्पताल को सौंपा जाना था, लेकिन यह कार्य अब तक पूरा ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें