फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर यूपी पुलिस का सिपाही हो गया मदहोश, कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत

Thu, 05 Jul 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
बेल्ट व अन्य सामान छोड़ गया सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के गोला बाजार के पास शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने वर्दी की कद्र नहीं की। मदहोश सिपाही ने बेल्ट और कपड़े उतार कर फेंक दिए। 
विज्ञापन


जब वहां लोगों की भीड़ जमा हुई तो पैंट को कंधे पर रखकर वह वहां से भाग निकला। सिपाही बेल्ट, मोबाइल और जूते वहीं पर छोड़ गया। 

बुधवार शाम को शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने गोला बाजार के पास जमकर हंगामा किया। पहले तो खाली पड़े प्लाट में जमकर शराब पी उसके बाद वर्दी को उतार कर फेंक दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

एक पुलिसकर्मी की इस हरकत को देखने के लिए कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब लोग एकत्रित होकर सिपाही के पास पहुंचे तो वह अपनी पैंट को कंधे पर रख कर भाग निकला। 

वह अपनी बेल्ट, मोबाइल और जूते वहीं पर छोड़ कर चला गया। सिपाही के वहां से चले जाने के बाद लोग भी चले गए। किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें