फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, टाॅवर पर चढ़ गई महिला

विज्ञापन
पति से मारपीट पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई,तो टाॅवर पर चढ़ गई महिला, दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज
विज्ञापन
अछनेरा। थाना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में रविवार सुबह पुलिस की कार्यशैली से नाराज एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस महिला को बमुश्किल नीचे उतारा।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार, टावर पर चढ़ने वाली महिला तुलसा
फतेहपुर सीकरी की रहने वाली है। लंबे समय से किराये पर किरावली कस्बा में रह रही है। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले किरावली तहसील के सामने उसके पति सूरज सिंह के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी बेखौफ बने हुए हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसी दौरान जीआरपी आगरा कैंट ने उसके पति को जीआरपी पुलिस अभद्रता के मामले में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मारपीट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इधर, महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना पर थाना किरावली पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक महिला को समझाने का प्रयास करते रहे। अंततः उसकी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाए जाने के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें