फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बम बम भोले की जयकार से गूंज रही तीर्थनगरी

Sun, 13 Jul 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों जी। सावन के पहले सोमवार पर महादेव का पवित्र गंगाजल से अभिषेक करने के लिए शनिवार को सुदूर प्रदेशों से आई कांवड़ियों की टोलियां लहरा घाट से गंगाजल लेकर निकल गई है। लहरा घाट से लेकर सोरों जी-कासगंज राजमार्ग पर बड़ी संख्या में कांवड़िये भोला तेरी बम के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन

कलश कांवड़, डाक कांवड़, कंधे पर रखने वाली परंपरागत सजी हुई कांवड़ लेकर तेज कदमों से कांवड़िये वापस लौटने लगे हैं। इससे पूर्व सुबह लहरा घाट पहुंचकर कांवड़ियों ने गंगा स्नान किया। बाजार से खरीदे गए सामान से कांवड़ को आकर्षक ढंग से सजाया। कांवड़ों को गंगाजी के पवित्र जल में डुबोकर उनमें पवित्र गंगाजल से भरे पात्र रखकर पूजा अर्चना की। पांडवकालीन लहरेश्वर मंदिर में मत्था टेककर कांवड़ यात्रा शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें