करहल। रविवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम के दौरान हंगामा करने वाले अनिलेश को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गांव पैरार शाहपुर की रहने वाली प्रीती देवी अपने मामा अनिलेश के साथ वहां पहुंची और जमीन संबंधी समस्या बताते हुए मिलने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने उन्हें मीटिंग हॉल के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद महिला जमीन पर बैठ गई थीं। वहीं अनिलेश डिप्टी सीएम की सुरक्षा में लगे सीओ करहल संतोष कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी से भिड़ गए थे। गाली गलौज भी की थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में चालान करने के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया।