फोटो 32 जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात। संवाद
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में भदावर हाउस के पास एक व्यक्ति अचेतावस्था में मिला। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल से पुलिस सुरक्षा में उसे मेडिकल काॅलेज सैफई भेजा गया है।
बुधवार की सुबह करीब 11 बजे आगरा बाईपास रोड पर भदावर हाउस के पास 45 वर्षीय व्यक्ति अचेत पड़ा मिला। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच में पाया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल काॅलेज सैफई रेफर किया गया है। सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि गंभीर हालत को देखते हुए व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।