निष्कासित तीन बसपा नेताओं की पार्टी हुई वापसी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। लोकसभा उपचुनाव के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा से निष्कासित किए गए तीन नेताओं की पार्टी में वापसी हो गई है। बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर पार्टी में शामिल करके महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
बेवर निवासी दीपक पेंटर को जिला प्रभारी फिरोजाबाद तथा राजेंद्र सोनी को जिला प्रभारी मैनपुरी बनाया गया है। मनीष सागर को भी पार्टी में दोबारा शामिल किया गया है। पार्टी में शामिल किए गए तीनों नेताओं का बृहस्पतिवार को दीवानी रोड स्थित राजेंद्र सोनी के आवास पर बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य के नेतृत्व में बसपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। नवरतन बौद्ध, राजेश सत्यार्थी, विजय सागर, यतेंद्र गौतम, चंद्रशेखर, नरेंद्र प्रधान राजेश जाटव मौजूद रहे।