फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिक्रमा मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण

Fri, 16 May 2025 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में पर्यटन, धर्मार्थ कार्य विभाग के अधिकारी के साथ हरि की पौड़ी का निरीक्षण करते पालिका
विज्ञापन
सोरोंजी। पर्यटन विभाग और जल निगम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे मार्ग का भ्रमण करने के बाद सौंदर्यीकरण की योजना का खाका तैयार किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने उन्हें पौराणिक दर्शनीय मंदिरों के इतिहास से अवगत कराया। साथ ही हरि की पौड़ी में अस्थियों के 72 घंटे में जल में विलीन होने की खास विशेषता के बारे में जानकारी दी। जिला पर्यटन अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने निरीक्षण के बाद हरि की पौड़ी गंगा के चारों ओर पत्थर के द्वार बनवाए जाने, पन्नालाल धर्मशाला के पीछे घाट की चौड़ाई बढ़ाने पर जोर दिया। परिक्रमा मार्ग पर सजावटी रोशनी के इंतजाम के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं को शामिल करने के लिए पूरे मार्ग का भ्रमण किया। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि 7 मई को उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय में भेंट कर तीर्थनगरी के विकास के प्रस्ताव शूकर क्षेत्र विकास प्राधिकरण और वराह कॉरिडोर बनाने सहित तीर्थनगरी के विकास संबंधी अन्य मांगें उनके समक्ष रखी थीं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने तीर्थनगरी के विकास करवाने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने कहा था कि सोरों शूकर क्षेत्र तीर्थ विकास प्राथमिकता में है। आने वाले समय में तीर्थनगरी के महत्व को देखते हुए यहां कई बड़ी-बड़ी परियोजनाएं शुरू होंगी जिनका लाभ स्थानीय लोगों के साथ देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें