फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रिल्यूड में पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
प्रिल्यूड प​ब्लिक स्कूल
विज्ञापन
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट सोमवार को शुरू हुआ। प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के 145 खिलाड़ी शामिल हुए। उद्घाटन मुख्य अतिथि आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष बीना लवानिया ने किया।
विज्ञापन

स्कूल निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता एवं सुनीता गुप्ता ने पुत्री शैली शाह की स्मृति में टूर्नामेंट का आयोजन किया है। अंडर-13 बालक-बालिका, अंडर-17 बालक-बालिका और अंडर-17 संयुक्त दो वर्गों में कुल 72 मुकाबले खेले गए।
उत्कर्ष वर्मा (सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल) ने अबीर (होली पब्लिक स्कूल), सूर्यांश (शिवालिक कैंब्रिज) ने युवराज (आगरा पब्लिक स्कूल), शिव राठौर (कर्नल्स ब्राइटलैंड) ने युवराज (सीबी स्कूल), रिधान (सेंट एंड्रूज) ने कार्तिक (डीपीआईएस), विकास (सरस्वती विद्या मंदिर) ने दर्श (सेंट कॉनरेड्स), राघव सोलंकी (गायत्री पब्लिक) ने अंश कुमार (डीएसबी इंटरनेशनल) को पराजित किया।
विज्ञापन

इसी तरह आयुष चौधरी (गायत्री पब्लिक) ने ईशान अरोड़ा (भारतीय विद्यापीठ), संकेत (सरस्वती विद्या मंदिर) ने देव कुमार (डीएसबी इंटरनेशनल), अविरल (प्रिल्यूड) ने अभिनव (आगरा पब्लिक यूनिट-1), अक्षत (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज) ने अर्पित गौतम (होली पब्लिक जूनियर), हर्षित (गायत्री पब्लिक) ने अंशुमन तिवारी (एयरफोर्स स्कूल), अखंड (स्टैला मैरिस इंटर काॅलेज) ने शिवम राठौर (श्री शास्त्री इंटर काॅलेज) को पराजित किया।
ओनिश (प्रिल्यूड पब्लिक) ने दिव्य (सेंट कॉनरेड्स), चेष्टा (शिवालिक कैंब्रिज) ने अंतरा (कर्नल्स ब्राइटलैंड), अन्वी (डीपीआईएस) ने आयुशी (सीबी पब्लिक), वैष्णवी (सचदेवा मिलेनियम) ने रिक्षिता (क्रिमसन वर्ल्ड), नव्या (सेंट पैट्रिक) ने दिशा (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज), सोनिया सिंह (होली पब्लिक) ने नावी चौधरी और रोनित खत्री (सुमित राहुल गोयल मेमोरियल) ने जतिन सिंह सचदेवा (मिलेनियम स्कूल) को पराजित किया। कार्यक्रम में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
इस मौके पर शारदा गुप्ता, सुमित गुप्ता विभव, शर्मीला खंडेलवाल, नीलम मल्होत्रा, मीरा गुप्ता, शलब गुप्ता विभव, ईशा गुप्ता, क्रीड़ा शिक्षक अभि सिरोही, नरेंद्र कुशवाह, काजल वासुदेवा, चीफ रेफरी एमपी भल्ला, ऑफिशियल्स मयंक कपूर, इमरान, राहुल, चंद्रकांत, नितिन और तनीश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें