फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गणेश पंडाल में बवाल करने वाला पुलिस गिरफ्त से दूर

Thu, 19 Sep 2024 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।शहर में आगरा रोड नवीन मंडी के पास गणेश पांडाल में रविवार की रात हुए बवाल का मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि शेष आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर निवासी सुरेशचंद्र और उनकी परिवार की महिलाओं के साथ रविवार की रात नवीन मंडी के पास गणेश पांडाल में मारपीट की घटना हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना नशे में धुत आरोपियों ने आल्हा न गाने पर हंगामा कर मारपीट किया। बाद में मौके पर पुलिसबल पहुंचा, इस मामले में सुरेश ने मुख्य आरोपी पूरन सिंह के साथ कन्हैया यादव, रिशू यादव, दीपक यादव, लालू, नीरज यादव, रामनरेश यादव, अजय यादव, मोहित यादव सहित 10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस मंगलवार को दो आरोपी भूपेंद्र और पन्ना लाल को ही गिरफ्तार कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें