फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गई वृद्धा को सांड़ ने उठाकर पटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गांव भैंसरोली में शनिवार की सुबह खेत पर शौच के लिए गई क वृद्धा पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ द्वारा उठाकर पटके जाने से वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस से परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

60 वर्षीय सोनकली शाक्य शनिवार की सुबह शौच के लिए खेत की ओर गईं थीं। खेत पर घूम रहे सांड़ ने वृद्धा पर हमला कर दिया। सांड़ ने वृद्धा को सींग पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेत में मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल की ओर दौड़े और वहां से सांड़ को भगाया। वृद्धा के शव को परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें