फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिकारियों ने नहीं हटवाई सिल्ट, कोर्ट में रिपोर्ट भेजने वाला दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बोदला-बिचपुरी मार्ग पर किनारे पड़ी सिल्ट और मलबे की शिकायतों पर कार्रवाई न करने से नाराज सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट ने आख्या मांगी तो जगदीशपुरा थाने के दरोगा ने केस के लिए रिपोर्ट कोर्ट भेज दी। पता चलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद लापरवाही बरतने के आरोप में रिपोर्ट भेजने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

बोदला-बिचपुरी मार्ग पर काफी समय से सिल्ट और मलबा पड़ा है। इस वजह से रास्ता अवरुद्ध है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी निस्तारण नहीं हुआ। सत्यमेव जयते ट्रस्ट के पदाधिकारी ने 3 जून को पुलिस आयुक्त से शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर 21 जुलाई को ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।
सीडीओ प्रतिभा सिंह, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल व अन्य अधिकारियों को आरोपी बनाया। कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि सड़क महीनों से खतरनाक स्थिति में है। किनारों पर कीचड़, सिल्ट और मलबा है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य और यातायात के लिए खतरा पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

दावा किया कि आवश्यक बजट और अधिकार होने के बावजूद सफाई नहीं कराई। इसे लोकसेवकों की ओर से अपने पद का दुरुपयोग कर जनता के विश्वास का आपराधिक उल्लंघन बताया। कहा कि बीएनएस की धारा 316 (5) के तहत दंडनीय है। ट्रस्ट ने दावा किया है कि उनके पास अधिकारियों की लापरवाही के वीडियो और फोटो भी हैं। अदालत ने प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए थाना जगदीशपुरा से आख्या तलब की। संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी।

थाना जगदीशपुरा में तैनात दरोगा देवी शरण सिंह ने 29 जुलाई को अदालत में अपनी रिपोर्ट भेज दी। इसमें कहा कि उन्होंने आरोपों की जांच की। जांच में पुष्टि हुई है कि बोदला से बिचपुरी तक जाने वाली सड़क पर मलबा, कीचड़ और सिल्ट जमा है। आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

शहर की कई सड़कों का यही हाल
शहर में यह कोई एक मामला नहीं है, जब सिल्ट और मलबा हटाने में लापरवाही की जा रही है। कई और सड़कों पर यही हाल है। हाल ही में लोहामंडी मार्ग पर सड़क पर मलबा रखा होने की वजह से जाम लग रहा था। इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।


लापरवाही पर की गई कार्रवाई
दरोगा देवीशरण के संबंध में थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने रिपोर्ट दी थी। दरोगा थाना प्रभारी के संज्ञान में लाए बिना ही कार्य कर रहे थे। लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। निर्देशित किया गया है कि दरोगा थाना प्रभारी को संज्ञान में लाकर ही अपने कार्य करेंगे।
विज्ञापन

- सोनम कुमार, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें