फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों को परिवेश से जोड़ेंगी कक्षा चार की नई किताबें

Mon, 30 Nov 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कक्षा चार के बच्चों की पढ़ाई अब उनके आसपास के परिवेश, स्थानीय संस्कृति और रोजमर्रा के अनुभवों से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए प्रयागराज में तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के तीन शिक्षकों श्रीकांत कुलश्रेष्ठ, सूरज शर्मा और हेमलता यादव ने इसमें प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शिक्षक श्रीकांत ने बताया कि एनसीईआरटी, नई दिल्ली की ओर से यह नई पुस्तक तैयार की गई है। राज्य शिक्षा संस्थान, प्रयागराज में यह प्रशिक्षण हुआ। इसमें हिंदी, गणित, कला और पर्यावरण विषयों की पुस्तकों की संरचना, उद्देश्यों, स्थानीय संस्कृति व दैनिक जीवन के उदाहरणों के अनुकूलन पर मंथन किया गया। तीनों शिक्षक कार्यशाला से प्राप्त शिक्षण विधियों और समझ को स्थानीय विद्यालयों में लागू करेंगे, जिससे बच्चों के लिए पढ़ाई अधिक सहज और रुचिकर हो सकेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें