मैनपुरी। वर्ष 1985 में मोहल्ला गाड़ीवान में हुए हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक आरोपी के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। तीन आरोपी पूर्व में न्यायालय के समक्ष पेश हो चुके हैं।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी सलीम की 8 मई 1985 को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले म शकील उर्फ पप्पू खां निवासी मोहल्ला छपट्टी, मोहम्मद शफी निवासी महमूद नगर, साबिर निवासी महमूद नगर (दरीबा) और साबिर महमूद नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
न्यायालय में मामला चलने के बाद छूट गया था और सभी आरोपी बरी हो गए थे। वादी आसमान अली ने उच्च न्यायालय में अपील की थी। इसके बाद मामला पुनः शुरू हुआ और सभी आरोपियों के न्यायालय में तलब किया गया। शकील के अलावा सभी आरोपी न्यायालय में पेश हुए। न्यायालय में हाजिर न होने के चलते शकील के गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। स्थानीय पुलिस शकील की तलाश कर रही है।