फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांवड़ियों के डीजे लगे वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, भोले के भक्तों ने हंगामा कर रोके वाहन

Mon, 12 Aug 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिछवां में कांवडिय़ों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
बिछवा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में गांव जमथरी के पास सोमवार की सुबह कावड़ियों के डीजे लगे वाहन में एक ट्रक का कट लग गया। इसी से गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

सोमवार को कांवड़ियों का एक जत्था शिव भजनों पर झूमते हुए हरिद्वार से जल लेकर सरसई नावर इटावा जा रहे थे। कांवड़ियों का जत्था जब थाना क्षेत्र में फर्दपुर मैनपुरी मार्ग पर गांव जमथरी के पास पहुंचा। तभी उनके डीजे लगे वाहन में एक ट्रक का कट लग गया। इसी बात से कांवड़ियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हंगामा करते हुए मार्ग से गुजर रहे वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत कराया। सभी को शांत करने के बाद रवाना किया गया। मार्ग का आवागमन भी सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें