फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जलभराव की समस्या से पालिका नहीं दिला पाई निजात

Thu, 04 May 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के वार्ड 22 के मोहल्ला चक्रतीर्थ में पालिका सड़क पर पानी भरने की समस्या को सुलझा नहीं पाई है। यहां लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


वार्ड के प्रकटेश्वर महादेव मंदिर के निकट मोड़ पर ही नालियों के ओवर फ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। इसी मार्ग से होकर श्रद्धालु हरि की पौड़ी गंगाजी, वराह मंदिर, योगेश्वर मन्दिर, श्याम वराह मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन करने व गंगा स्नान के लिए निकलते हैं। इस ओर कभी किसी पालिकाध्यक्ष ने ध्यान नहीं दिया।



तीर्थनगरी के बाशिंदो की बात
- यह हरि की पौड़ी गंगा घाट जाने का प्रमुख मार्ग है, बड़ी संख्या मे श्रद्धालु इसी मार्ग से गंगाघाट व प्रमुख मंदिरों की ओर जाने के लिए करते हैं। गंदे पानी का भराव से उनकी भावनाएं आहत होती हैं। - बृजभूषण तिवारी
विज्ञापन



- जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं रहा। चक्रतीर्थ बस्ती निचले क्षेत्र में होने के कारण ऊंचाई पर बसी बस्तियों के सारे पानी का दबाब होने से जलभराव होता है। - सोमांशु निर्भय


- चक्रतीर्थ, बारु, चौदहपोर, चौसठ,लहरा रोड आदि बस्तियों में पानी भरने की समस्या बनी हुई है। शहर में ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था होनी चाहिए। जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। - चंद्रशेखर पचौरी


- तीर्थनगरी के हर वार्ड को योगी सरकार द्वारा पवित्र तीर्थस्थल की श्रेणी में रखा गया है। स्वच्छता, सफाई, के प्रति अत्यधिक प्रयास होने चाहिए। सफाई के प्रति जागरूकता के लिए भी कार्यक्रम हों। - आदेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें