फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना किनारे 3.46 करोड़ से नगर निगम बनाएगा रिवर फ्रंट पार्क

विज्ञापन
ऐसा होगा यमुना किनारे रिवर फ्रंट पार्क
विज्ञापन
आगरा। यमुना किनारे नगर निगम अमृत-2 योजना के तहत 3.46 करोड़ रुपये की लागत से रिवरफ्रंट पार्क को विकसित करेगा। यमुना किनारे की तस्वीर बदलने वाली इस योजना में 1500 मीटर लंबा और 1.5 मीटर चौड़ा पाथवे बनाया जाएगा। इस पार्क में ओपन जिम और एम्फीथिएटर बनाया जाएगा। यमुना किनारा रोड पर हाथीघाट के पास नगर निगम पार्क विकसित कर चुका है। इसे इससे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के तहत यमुना किनारे इस भव्य पार्क का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। 3.46 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पार्क शहरवासियों को मॉर्निंग वॉक, योग और बच्चों के खेलने के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और प्राकृतिक स्थान उपलब्ध कराएगा। हरियाली के बीच यहां लोग आएं और यमुना किनारा पर बैठकर समय व्यतीत कर सकेंगे। आने वाले समय में रिवर फ्रंट को एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण के रूप में विकसित करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें