फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा से पहले मुड़िया संतों ने कराया मुंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। मेला में गुरु-शिष्य परंपरा में सोमवार को मुड़िया संतों ने सिर का मुंडन कराया। मंगलवार को मुड़िया पूर्णिमा मेला के समापन पर दो शोभायात्रा निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पूज्यपाद सनातन गोस्वामी की याद में मंगलवार की सुबह 9 बजे चकलेश्वर के राधा श्याम सुंदर मंदिर से महंत रामकृष्ण दास महाराज के निर्देशन में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि सांय पांच बजे से चकलेश्वर चैतन्य महाप्रभु मंदिर से महंत गोपाल दास के निर्देशन में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा से पूर्व ही सनातन गोस्वामी के अनुयायियों ने सिर का मुंडन किया। शोभायात्रा के साथ पूर्णिमा महोत्सव का समापन होगा। महंत राम कृष्ण दास ने बताया कि शोभायात्रा में देश-विदेश के भक्त शामिल होते हैं। राधाकृष्ण दास, श्याम सुंदर दास, नर हरि दास, पल्लवी दास, वैष्णवपद दास, नारायण दास, सनातन दास, अच्युत दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें