फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद खेल स्पर्धा का समापन 25 को अकोला में

विज्ञापन
बैठक करते सांसद
विज्ञापन
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की चल रही सांसद खेल स्पर्धा 2025 का समापन 25 दिसंबर को मिनी स्टेडियम, अकोला में होगा। इस संबंध में सोमवार को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने मिनी स्टेडियम अकोला में प्रशासनिक अधिकारियों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा 2025 के तहत लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की एक विशेष उपलब्धि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। बैठक में एडीएम अजय नारायण सिंह, उपजिलाधिकारी सचिन राजपूत, एसीपी सुकन्या शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी बिजेंद्र कुमार, क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव, प्रेमपाल सिंह, अंकुर मलिक, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें