फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जखेरा के पुरातात्विक महत्व के टीले की होगी खुदाई

Fri, 30 Aug 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीन हजार वर्ष पुरानी सभ्यता के चिह्न सदर तहसील क्षेत्र के गांव जखेरा के टीले में मिले चुके हैं। अब इस टीले पर पुन: अक्टूबर माह से खुदाई का कार्य किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को डीएम मेधा रूपम के निर्देश पर एएमयू के प्रोफेसर व पुराविद् एमके पुंढीर के नेतृत्व में अधिकारियों एवं अन्य विशेषज्ञों की मौजूदगी में सर्वेक्षण का कार्य किया गया। टीले की खुदी पड़ी मिट्टी में विशेषज्ञों की टीम को पुरातात्विक महत्व के टैरा कोटा (मिट्टी) के बर्तन, गेंद, सिक्के व मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े मिले। जिन्हें कलेक्ट्रेट में संरक्षित किया गया है।जिले में सदर तहसील क्षेत्र का गांव जखेरा महेशपुर भारत की पुरातात्विक धरोहर की सूची में शामिल है और यहां के टीले को कुशक टीला कहा जाता है। यह टीला कई एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस टीले पर काफी समय तक एएमयू के प्रोफेसर रहे एमडीएन शाही ने काफी दिनों तक यहां खुदाई की। वहीं 19वीं शताब्दी में अलेक्जेंडर कनिंघम ने काफी समय तक यहां रहकर खुदाई की और तीन हजार वर्ष पुरानी सभ्यता को पता किया। जखेरा के टीले पर पूर्व में हुए अनुसंधान में जो सामग्री प्राप्त हुई उसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के म्यूजियम में संरक्षित किया गया है। शुक्रवार को सर्वेक्षण के दौरान पुराविद् एमके पुंढीर व जिले की पुरातात्विक विशेषज्ञ टीम के अमित तिवारी ने बताया कि टीले की कुछ दिन पूर्व एनएचएआई के द्वारा मिट्टी की जरूरत होने पर खुदाई की गई। इस खुदाई में टीले की कुषाणकालीन परत मिली है जो काले रंग की है। इस टीले में काफी पुरातात्विक महत्व की सामग्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें