मैनपुरी। ईद के चांद का दीदार हो गया। आज सोमवार को जनपदभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। चांद दिखने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। रविवार की सायं बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। सेवई से लेकर नए कपड़ों की जमकर खरीदारी हुई।
माह-ए-रमजान के बाद रविवार की देर शाम ईद के चांद का दीदार हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों को चांद मुबारक कहकर बधाईयां दीं। पाक रमजान माह के बाद आज सोमवार को जनपदभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। चांद दिखने के बाद शहर के बाजार में ईद को लेकर रौनक दिखाई दी।
शहर के आगरा रोड, मेहमूद नगर, मोहल्ला दरीबा, करहल रोड, सिकंदरपुर सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में ईद से पूर्व खासी उत्साह और उल्लास नजर आया। शहर के बाजार में मुस्लिम समाज के लोगों ने खरीदारी की। सोमवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की जाएगी।