आगरा। प्रथम विधायक खेलकूद स्पर्धा ग्रामीण विधानसभा की ओर से 17 दिसंबर को मिनी स्टेडियम अकोला में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन आदि खेल होगे। इसमें ग्रामीण विधान सभा के ही खिलाड़ी yuvasathi.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए वरुण कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी 9411808448 पर संपर्क कर सकते है।