फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Sun, 29 Nov 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सड़क निर्माण का शिलान्यास करते विधायक चौधरी बाबूलाल व अन्य ग्रामीण
विज्ञापन
कागारौल। विधानसभा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम नारौल से लोरिया तक एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब 16 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। शनिवार को विकास खंड अकोला के ग्राम नारौल में विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (निर्माण) की ओर से सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जन चौपाल का आयोजन भी किया गया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें