फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया सड़क का लोकार्पण

विज्ञापन
The MLA and the representative of the Block Pramukh inaugurated the road by cutting the ribbon.
विज्ञापन
सैंया। ग्वालियर हाईवे से दीक्षित एन्क्लेव के लिए ब्लॉक प्रमुख निधि से निर्मित 500 मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण रविवार को किया गया। विधायक भगवान सिंह कुशवाह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत त्यागी ने इसका विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन

लोकार्पण के दौरान विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने जानकारी दी कि पार्वती नदी पर नया पुल स्वीकृत हो गया है। यह पुल राजस्थान और उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी। इससे उत्तर प्रदेश के गांव कछपुरा और दनकसा के निवासी बहुत ही कम समय में आ-जा सकेंगे। इस अवसर पर ब्रजेश दीक्षित, अशोक लवानिया, नरेश मुखरइया, महेश लवानिया, महेश दीक्षित, मान सिंह धाकरे, रज्जो बघेल, रामकिशोर शर्मा, नरेंद्र लवानिया और हिमाचल यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमनारायण लवानिया ने की तथा संचालन सूरत शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें