फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल देखने आई मुंबई की युवती लापता

Mon, 26 Jan 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आई युवती पूर्वी गेट से लापता हो गई। घरवालों ने पर्यटन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुंबई के ठाणे, बिरार रोड के रहने वाले मोहम्मद फारुख इलेक्ट्रिक व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि वे परिवार के 15 सदस्यों के साथ शनिवार की शाम को आगरा आए। रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे सभी लोग ताजमहल देखने पहुंचे। यहां पूर्वी गेट पर पर्यटकों की कतार में खड़े हो गए। कतार में ही उनकी बेटी अरशीन (20) भी लगी थी। कुछ देर बाद अरशीन लापता हो गई। उसे ताज के आसपास तलाश की। उसका मोबाइल फोन भी आफ है। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद ताज सुरक्षा पुलिस ने भी युवती को तलाश किया, मगर पता नहीं चला। एसओ पर्यटन सुशांत गौर का कहना है कि युवती के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें