फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी का लापता आरक्षी परिजनों के साथ पहुंचा बटालियन

सार

तीन दिन से लापता पीएसी 43वीं वाहिनी की फ्लड यूनिट का सिपाही विनेश कुमार गुमशुदगी दर्ज होते ही बुधवार रात में अपने घर पहुंच गया।बृहस्पतिवार को अपने परिजनों के साथ आरक्षी एटा के 43वीं वाहिनी पर पहुंचा।सिपाही तीन दिन तक कहां रहा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। तीन दिन से लापता पीएसी 43वीं वाहिनी की फ्लड यूनिट का सिपाही विनेश कुमार गुमशुदगी दर्ज होते ही बुधवार रात में अपने घर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अपने परिजनों के साथ आरक्षी एटा के 43वीं वाहिनी पर पहुंचा। पीएसी यूनिट और जीआरपी पुलिस आरक्षी के लापता होने के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फ्लड यूनिट का सिपाही विनेश कुमार 12 सितंबर को इटावा से वापस अपनी तैनाती स्थल कटान पीड़ित गांव बरौना पहुंच रहा था, लेकिन गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर जाने के बाद वह लापता हो गया। रेलवे स्टेशन पर उसका एक बैग जीआरपी के सिपाहियों ने बरामद किया। उसके बाद सिपाही की तलाश शुरू हुई। सिपाही तीन दिन तक कहां रहा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पीएसी व पुलिस के अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सिपाही तीन दिन तक दोस्तों के साथ घूमता रहा। इस मामले में फ्लड यूनिट के दल प्रभारी ने जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें