फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने ग्रामीण युवक के अपहरण की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के शेरपुर नादरमई मार्ग पर तीन बदमाशों ने एक युवक के अपहरण का प्रयास किया। जब बदमाश युवक का अपहरण कर रहे थे, तभी एक बाइक पर दो लोग आ गए, उन्हें देखकर बदमाश युवक को छोड़कर भाग गए। युवक अपने घर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

युवक विपिन (22) पुत्र मुकेश निवासी नगला गढ़ी अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। विपिन अपनी साइकिल से गांव की ओर आ रहा था, तभी तीन बदमाशों ने युवक को साइकिल से गिरा दिया और युवक को पकड़कर उसके मुंह में कपड़ा ठुसकर बाजरा के खेत में ले जाने लगे। तभी एक बाइक सवार को आता देख युवक ने शोर मचा दिया। खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण भी निकल आए। खेतों में बदमाशों को तलाश किया गया, लेकिन कोई नहीं निकला। युवक विपिन ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश खेतों में बाजरा, चरी आदि की बड़ी फसलों को देखकर सक्रिय हो गए हैं। क्योंकि उन्हें फसलों में छिपने का अच्छा ठिकाना मिल जाता है। थाना प्रभारी रामसिय मौर्य ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है। फिर भी रात्रि गश्त बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें