कासगंज। फेस बुक पर महिला मित्र के बुलावे पर सरहद की सीमाएं लांघकर युवक बंगलादेश पहुंच गया। परिजनों और पुलिस टीमों के प्रयास के बाद तीन माह बाद युवक की घर वापसी हुई। मंगलवार को आईबी, इंटेलिजेंस और पुलिस की टीमें पूछताछ की। उन्हें देश विरोधी साजिश में लिप्त होने का अंदेशा है। युवक के परिजनों से भी पूछताछ सहावर के सीओ दीप कुमार पंत की मौजूदगी में हुई।
सहावर का युवक जुबैर पुत्र नसीम 6 जून को घर पर बिना बताए बंगाल के रास्ते से टूरिस्ट वीजा पर बंगलादेश चला गया। जुबैर के लापता होने के संबंध में सहावर थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। सहावर पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल के बाद स्पष्ट हुआ था कि युवक बंगलादेश पहुंच गया है। बंगलादेश में रहने वाली महिला एंजिल क्वीन से युवक जुबैर फेस बुक के माध्यम से संपर्क में था। तीन दिन पूर्व ही युवक की घर वापसी हुई।