फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समूह संचालक से 60 हजार रुपये समेत बैग छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
बाह में समूह संचालक नि​खिल से छिनैती को लेकर पूछताछ करती पुलिस
विज्ञापन
बाह (आगरा)। फरैरा रेलवे अंडर पाथ के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे नारखी, फिरोजाबाद के गढ़ी कल्यान गांव निवासी निखिल से बाइक सवार बदमाशों ने 60 हजार रुपये समेत बैग छीन लिया। वह संचालक हैं और होलीपुरा से समूह का कलेक्शन कर लौट रहे थे। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


गढ़ी कल्यान के समूह संचालक निखिल बुधवार को पार्वतीपुरा, फरैरी के बाद होलीपुरा से समूह का कलेक्शन करके बाइक से वापस लौट रहे थे। फरैरा गांव के पास रेलवे अंडर पाथ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें थप्पड़ मारा और 60 हजार रुपये समेत बैग छीन लिया। बदमाश बाइक की चाबी और मोबाइल फोन भी छीन ले गये। राहगीर के फोन से निखिल ने अपने ब्रांच मैनेजर माधव शर्मा एवं पीआरवी को कॉल कर घटना की सूचना दी। दोनों मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने निखिल से पूछताछ की। पुलिस माधव शर्मा और निखिल को साथ लेकर संग्रह की गई धनराशि के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें