फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झपट्टा मारकर छात्र का मोबाइल लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोचिंग के लिए जाते समय ईशन नदी पुल के पास छात्र से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। बाइक पर तीन बदमाश सवार थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में झपट्टा मार गैंग सक्रिय हो गया है। बाइकों से वारदात अंजाम देने वाले गैंग ने कुछ दिन पहले ही एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। शहर के देवी रोड बिजली घर के सामने निवास कर रहे विष्णु शर्मा ने बताया कि 28 दिसंबर को वह गोला बाजार में कोचिंग जा रहे थे। जैसे ही वह ईशन नदी पुल से जेल चौराहा की ओर चले, तभी एक बिना नंबर प्लेट की बाइक उनके पास आकर रुकी। जब तक वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। बाइक तक तीन बदमाश सवार थे।
कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। उनके शोर मचाने पर वहां लोग एकत्र हो गए। काफी देर तक बाइक सवार बदमाशों की इधर उधर तलाश की। मगर उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने मंगलवार कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें