पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर में बदमाश ग्रामीणों को असलहे से डराकर उनकी भैसों को पिकअप वाहन में लाद ले गए। ग्रामीणों ने थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार, ग्राम रूस्तमपुर निवासी नेम सिंह पुत्र मेवाराम की भैंस मंगलवार रात को घेर में बंधी हुई थीं। घेर में नेम सिंह सहित अन्य लोग सो रहे थे। लगभग तीन बजे खटपट की आवाजों से नेम सिंह सहित अन्य लोगों की नींद टूट गई। उन्होंने देखा कि एक पिकअप गाड़ी में दो लोग भैसों को चढ़ा रहे हैं। इस पर नेम सिंह ने बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने उस पर असलहे तान दिए और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। नेम सिंह सहित अन्य डर से ठिठक गए।
बदमाशों ने एक भैंस को जब तक गाड़ी में डाल लिया था फिर गांव में जगार होने के डर से बदमाश एक ही भैंस लेकर भागने लगे। इस पर नेम सिंह ने शोर मचा दिया तो ग्रामीण विद्याराम, वीरपाल, आकाश, महेश आदि ग्रामीणों ने बदमाशों की गाड़ी के आगे आने का प्रयास किया। तो वाहन चालक ने गाड़ी ग्रामीणों की ओर दौड़ा दी, इससे ग्रामीण बाल-बाल बच गए और बदमाश फरार हो गए। नेम सिंह ने घटना की तहरीर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।