फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व प्रधान के घर बदमाशों ने फिर बोला धावा,

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बहोरा में पूर्व प्रधान के घर सोमवार की रात फिर बदमाश घुस आए। इस बार परिवार के लोगों की चीखपुकार पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उनके द्वारा फायरिंग गई। बताते चले कि 28 दिसंबर को पूर्व प्रधान के घर पर बदमाशों ने हमला किया था। इस घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार की रात ग्राम बहोरा निवासी पूर्व प्रधान कुसमा देवी का परिवार सोया हुआ था। इसी दौरान घर के अंदर कुछ आहट होने पर परिजन जाग गए। परिजन का कहना है कि उन्होंने चीखपुकार मचा दी। इससे पड़ोसी भी जाग गये। सूचना पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। परिजन का कहना है कि बदमाश पीछे की छत से कूद कर भागे हैं। ग्रामीणों द्वारा फायरिंग भी की गई।
इससे पूर्व 28 दिसंबर को भी पूर्व प्रधान कुसुमादेवी के घर पर बदमाशों ने धावा बोला था। असलहों के बल पर बंधक बना मारपीट कर के घर में लूट की थी। बदमाशों द्वारा प्रधान के देवर रामसिंह को घायल कर दिया गया था। एक हफ्ते में दूसरी बार प्रधान के घर बदमाशों के आने की आहट से परिजन व ग्रामीण सहमे हुए हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बदमाशों के आने की जानकारी नहीं है। हो सकता है ग्रामीणों को कुछ शक हुआ हो। इसी शक के आधार पर फायरिंग की गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें