मैनपुरी। लार्ड कृष्णा स्पोर्ट एकेडमी की वॉलीबाल खिलाड़ी पायल यादव का चयन सब जूनियर बालिका वर्ग में नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए सोमवार की रात पायल रवाना हो गई।
लार्ड कृष्ण एकेडमी के प्रबंधक डॉ राकेश गुप्ता, शशांक गुप्ता ने उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया। पायल की इस सफलता पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, घनश्याम दास गुप्ता, उपाध्यक्ष धीरू राठौर, सचिव राघवेंद्र दुबे, कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, पंकज चंदेल, पंकज राठौर, बबिता आदि लोगों ने बधाई दी है।