छोटे पेड़ पर लगे आम को देखते प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायन साथ में कारोबारी गोपाल माहेश्
कासगंज। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बुधवार को यहां स्थित देशी-विदेशी प्रजाति के आम और सेब के बाग का निरीक्षण किया। वे आम के छोटे-छोटे पौधों पर लगे फल देखकर आश्चर्यचकित थे। उन्होंने कहा कि यह उद्यान जिले में बागवानी के लिए बड़ी मिसाल बनेगा।जिले में पर्यावरण प्रेमी गोपाल माहेश्वरी ने 30 बीघा क्षेत्र में यह बाग लगाया है। जिसमें आम के डेढ़ फुट से तीन फुट तक के आम के पौधों पर फल आने लगे हैं। उनके द्वारा लगाए गए आम और सेब के पौधे फल-फूल रहे हैं। मंत्री ने अमेरिकी प्रजाति के टॉमीएडकिंस के डेढ़ फीट और पूसा लालिमा के करीब तीन फीट ऊंचे पौधे पर लगे आम देखे। गोपाल माहेश्वरी ने आम की प्रजातियों के बारे में बताया एवं उद्यान में लगाए गए पौधों का पूर्ण विवरण उद्यान के मैप के माध्यम से दिया।