फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम के आदेश पर भी नहीं लगे नो पार्किंग जोन के बोर्ड

Thu, 12 Jun 2025 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज नो पार्किंग का बोर्ड न लगा होने से रोडवेज बस स्टैंड पर खड़े ऑटो।
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन निगम ने शहर के पांच स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। विभाग ने नगर पालिका को पत्र जारी कर सात दिन के अंदर चयनित स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने के लिए कहा था, लेकिन अब तक नगर पालिका ने परिवहन विभाग के पत्र पर तनिक भी अमल नहीं किया। नतीजा नो पार्किंग जोन में साइन बोर्ड नहीं लग सके हैं। शहर में जाम की समस्या से निपटने और परिवहन विभाग ने शहर में पांच स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित किया था। इसमें राजकोल्ड तिराहा, मालगोदाम रोड, रोडवेज बस स्टैंड, बिलराम गेट, नदरई गेट चौराहा शामिल है। डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने पालिका को इन स्थानों पर नो पार्किंग जोन के साइन बोर्ड लगाने के लिए पत्र भी लिखा था। इसमें 7 दिन में साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पालिका ने अभी तक नो पार्किंग जोन में साइन बोर्ड लगवाने का कार्य शुरू नहीं कराया है। नो पार्किंग जोन घोषित होने के बाद भी इन स्थानों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। इस मामले में एआरटीओ आरपी मिश्र कहना है कि नगर पालिका को पत्र जारी कर एक सप्ताह के अंदर साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक साइन बोर्ड नहीं लगाए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका को डीएम के आदेश का पालन सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द साइन बोर्ड लगवाने के लिए कहा जाएगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें