फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूसरे दिन भी न्यूनतम पारा 7 डिग्री के पास रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पिछले तीन दिन से निकल रही धूप के कारण शहरवासी भले ही राहत महसूस कर रहे हों, लेकिन रात को तापमान में गिरावट हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है। 25 दिसंबर की रात में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग शनिवार को घने कोहरे के आसार जता रहा है। अधिकतम तापमान में भी आंशिक गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

दिसंबर समाप्त होने में अब चंद दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक शहर में कड़ाके की सर्दी का आगाज नहीं हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो बृहस्पतिवार की तुलना में 0.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी पिछले 24 घंटों में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने शनिवार को भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर में घना कोहरा छाने के आसार जताए है। 30 दिसंबर तक विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें