फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : पर्यटक और उद्यमियों ने लगा रखी है रात में ताज के रोशन होने की आस, कीट-पतंगे बन सकते हैं फांस

Sat, 08 Jul 2023 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा

सार

उन्होंने ताजमहल पर लाइटिंग से संगमरमर को नुकसान और कीट-पतंगों के आने की पुरानी रिपोर्ट का हवाला देकर रिपोर्ट भेजी है। यह रिपोर्ट लाइटिंग के प्रस्ताव के लिए फांस बन सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल को रात में दूधिया रोशनी से जगमगाने की आस पर्यटक-उद्यमी लगाए हैं, पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों को इस पर आपत्ति है। उन्होंने ताजमहल पर लाइटिंग से संगमरमर को नुकसान और कीट-पतंगों के आने की पुरानी रिपोर्ट का हवाला देकर रिपोर्ट भेजी है। यह रिपोर्ट लाइटिंग के प्रस्ताव के लिए फांस बन सकती है।

विज्ञापन


बीते सप्ताह आगरा आईं केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एएसआई से ताज पर लाइटिंग के प्रस्ताव के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। एएसआई अधिकारियों ने एत्माददौला और ताजमहल के संगमरमर पर कीट-पतंगों के आने से हुए नुकसान पर अपनी रिपोर्ट दाखिल की है।

इसके साथ पूर्व रसायनविद एनके समाधिया की ओर से तैयार रिपोर्ट को भी लगाया है। इसमें संगमरमर वाले स्मारकों पर लाइट डालने पर तापमान बढ़ने, कीट-पतंगों के कारण नुकसान का ब्योरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें