फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सावन में हरी चूड़ियों से खनक रहा बाजार

Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सावन के महीने में हरी चूड़ियों से बाजार खनक रहा है। सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज के लिए बाजार से चूड़ियों की जमकर खरीदारी कर रही है। नग जड़ी चूडियों की सबसे अधिक मांग है। सावन में महादेव के अभिषेक के साथ हरे रंग का विशेष स्थान है। सावन में ही हरियाली तीज के त्योहार पर हरे परिधान और श्रंगार का महत्व है। ऐसे में बाजार में हरे परिधानों के साथ चूड़ी और श्रंगार के सामान की डिमांड बढ़ गई है। दो दिन बाद हरियाली तीज के लिए महिलाओं की खरीददारी चमर पर है। अधिकांश महिलाओं ने साड़ी समेत हरे रंग के परिधान खरीद लिए हैं। अब सोलह श्रंगार के लिए चूड़ी, बिंदी आदि की खरीददारी की जा रही है। विक्रेताओं ने पर्व को देखते हुए प्लेन, नगदार एवं नक्कासीदार चूड़ियों का स्टॉक किया है। महिलाएं नगदार चूडियों को अधिक पसंद कर रही है। चूड़ियों की शुरुआती कीमत 30 रुपये दर्जन है। वहीं डिजाइन और काम के अनुसार इनकी कीमत बढ़ती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें