फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस लाइन में होगा मुख्य कार्यक्रम

Sat, 21 Jun 2025 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में योग जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ सचिन साथ में अन्य ।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम शनिवार को आयोजित होंगे। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य योग का कार्यक्रम पुलिस लाइन में सुबह साढ़े पांच बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने लोगों से योग दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचकर योग करने की अपील की है। इससे पूर्व शुक्रवार को जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को योग करने के लिए जागरूक किया गया।पतंजलि परिवार की ओर से रैली नगरपालिका परिसर से निकाली गई सीडीओ सचिन, बीएसए सूर्यप्रताप सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभुपार्क पर पहुंची। इस दौरान योग जागरूकता के नारे लगाए गए। करो योग रहो निरोग का संदेश लोगों को दिया गया। इस दौरान सीडीओ सचिन और पतंजलि योग पीठ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी ने लोगों से योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें