फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जादूगर ने हवा में उड़ा दी मेज, देखकर छात्र रह गए दंग

Tue, 27 Aug 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। श्री गणेश इंटर कॉलेज में लगाए गए प्रथम पुस्तक मेले में रात को मैजिक शो का आयोजन किया गया। जादूगर कृष्णा भंडारी ने हवा में उड़ती हुई मेज और टोपी से कबूतर निकालने सहित अन्य जादू दिखाए गए। इस दौरान विद्यार्थी जादू के विभिन्न करतबों को देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन

शुभारंभ एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जला कर किया। उन्होंने पुस्तक मेले को अच्छी पहल बताया। सीडीओ सचिन और एडीएम राकेश पटेल ने इसे सराहनीय पहल बताया। इसके बाद जादू शो में जादूगर कृष्णा भंडारी ने मंच पर रखी एक मेज को हवा में उड़ाकर सभी को अचंभित कर दिया। उनके टोपी से कबूतर निकालना, एक लड़की के दो भाग कर करना और फिर जोड़ना, नोट को फाड़ना और जोड़ना, एक नोट से कई नोट बनाना सहित अन्य कई जादू दिखाए गए।
मुख्य आयोजक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान एसडीएम विनोद जोशी, एसडीएम सहावर कोमल पंवार, एआरटीओ रामप्रकाश मिश्र, बीएसए सूर्य प्रताप सिंह, संयोजक विनीत तायल, सीए विवेक तायल, प्रबंधक विकास तायल, प्रधानाचार्य एचपी एन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें