फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटा जन्मा तो कृष्णा और बेटी का नाम रखा राधा

Tue, 27 Aug 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल में सिजेरियन प्रसव से पैदा हुए बच्चे के साथ डॉक्टर और स्टाफ।
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे में सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में 16 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें 10 बालक और छह बालिकाएं शामिल हैं। कुछ के माता-पिता ने बेटों का नाम कृष्ण और बेटी का नाम राधा रखने की बात कही। बालक और बालिकाओं के जन्म के बाद लोगों में खुशी देखी गई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को सुबह 8 बजे से मंगलवार की रात 12 बजे तक सौ शैया अस्पताल में 16 बच्चे पैदा हुए। इनमें आठ बालक और छह बालिकाएं पैदा हुईं। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी श्वेता ने एक बालक को रात 12 बजे जन्म दिया। श्वेता की सास अनीता ने बताया कि वह अपने पौत्र का नाम कृष्णा रखेंगे। रात करीब 10 बजे शहर के आगरा बाईपास रोड निवासी सुनील की पत्नी रीमा ने एक बेटी को जन्म दिया। सुनील ने बताया कि वह अपनी बेटी का नाम राधा रखेगा।

सात ने कराया सिजेरियन प्रसव
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभ घड़ी में अपने बच्चों के जन्म को लेकर कुछ लोगों ने सिजेरियन प्रसव कराए। सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में डॉ. पल्लवी पाल ने सात सिजेरियन प्रसव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किए। इस दौरान चार को पुत्र और तीन को पुत्रियां पैदा हुईं। सभी को जश्न मनाते हुए देखा गया। डॉ. पल्लवी ने बताया कि सभी ने पहले से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रसव का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें