फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिर दिखेगा टेनिस बॉल क्रिकेट का जादू, भिड़ेंगी 8 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले में एक बार फिर टेनिस बॉल क्रिकेट का रोमांच लौटने जा रहा है। सिटीजन क्रिकेट क्लब ने 22 और 23 नवंबर को सेंट जोंस कॉलेज मैदान पर प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें शहर और आसपास की आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

क्लब के सचिव मुईन बाबू ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देना है। बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारी और गेंदबाजों की तेज रफ्तार दर्शकों को रोमांचित करेंगी। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज और गेंदबाज भी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें