खेरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ में मंगलवार देर रात उस समय बड़ा हादसा टल गया जब तेज आंधी के दौरान भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी के चलते सीएचसी के छज्जे का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे ऊपर का लिंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक तौर पर घटना का कारण तेज आंधी और भवन की जर्जर स्थिति माना जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित हिस्से की तरफ लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द मरम्मत कराई जाएगी।