फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू आगरा थाने के सामने दिनदहाड़े वकील को मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार

Thu, 13 Sep 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हॉस्पिटल में मौजूद एसएसपी अमित पाठक और वकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा की पुलिस को गोलीकांड का खुला चैलेंज मिला है। भगवान टॉकीज के पास न्यू आगरा थाना के सामने ही बुधवार दोपहर को वकील पर फायर दाग दिए गए। इस गोलीकांड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार जारी है। वकीलों के अनुसार हमलावर इंडेवर कार में आए और गोलियां बरसाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


इसे घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में ही लिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे गाड़ी और पिस्टल बरामद की गई है। इस गोलीकांड के पीछे पहले कचहरी में हुआ विवाद बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दीवानी परिसर में बुधवार दोपहर को दो पक्षों में जमानत को लेकर विवाद हो गया। इस बीच दोनों के बीच हाथापाई तक मामला पहुंच गया। एडवोकेट आशुतोष श्रोत्रिय अपने साथियों के साथ थाना न्यू आगरा में शिकायत करने पहुंचे। दूसरा पक्ष भी थाने के पास पहुंच गया और आशुतोष श्रोत्रिय पर फायर कर दिया। अचानक गोली की आवाज से चारों ओर अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास भगदड़ मच गई। इसका फायदा उठाते हुए हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एडवोकेट आशुतोष को एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उपचार जारी है। घटना के बाद एसएसपी भी पहुंचे। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज के प्रयास जारी हैं। वहीं हमलावारों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। मामला दीवानी परिसर में जमानत को लेकर जुड़ा है। इस बयान के कुछ घंटे बाद ही एमएसपी पाठक की ओर से जानकारी दी गई कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें