फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस के आश्वासन पर हुआ युवक का अंतिम संस्कार

Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतकि - फोटो : नगला मानसिंह में 8 फुट का मगरमच्छ ग्रामीणों की सहायता से वाइल्ड लाइफ वह एसओएस की टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के नगला वदा के युवक छुन्नू उर्फ प्रदीप कुमार के शव का शुक्रवार को परिजन ने अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मामले में उनके आरोपों के आधार पर जांच करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।
विज्ञापन

बंटू पुत्र राजकुमार निवासी नगला वदा ने बताया कि उनका भाई छुन्नू उर्फ प्रदीप कुमार अपने दोस्त राहुल पुत्र गनेश निवासी नगला वदा, करहल के साथ बाइक से बुधवार अस्पताल में भर्ती अपने भाई को देखने जा रहा था। पैरार सहापुर रोड पर पीछे से आ रहे ये ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई छुन्नू और उसका दोस्त राहुल घायल हो गया। सैफई मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को छुन्नू ने दम तोड़ दिया था। राहुल का उपचार चल रहा है। जिस ट्रक से टक्कर लगी, उसे गांव का पिंटू पुत्र कृपाल सिंह चला रहा था। उसके साथ ट्रक में उसका भाई अभिषेक, अशोक और चाचा मुकुट सिंह बेटे थे। आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर टक्कर मारते हुए भाई की हत्या की है। इंस्पेक्टर ललित भाटी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस परिजन के आरोपों के आधार पर जांच कर रही है। शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें