फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किरावली–अकोला मार्ग बना दलदल, गड्ढों और कीचड़ से निकलते हैं छात्र

Fri, 20 Feb 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किरावली के गांव नहचानी के ग्रामीणों ने की जर्जर सड़क एवं गडडों को निर्माण कराने की मांग फोटो स
विज्ञापन
किरावली। तहसील क्षेत्र के किरावली–अकोला मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। नगला हन्नू, नगला झब्बा, नगला बीच, नगला गैयरा ,चिरमौली, अखवाई और रिठौरा सहित कई गांवों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क पिछले करीब दो वर्षों से जर्जर पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि जगह-जगह गहरे गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश और घरों का पानी सीधे मार्ग पर भर जाता है, जिससे सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। फिसलन के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दो वर्ष पूर्व एक महिला एक्टिवा से गिरकर गंभीर रुप से घायल होने पर उसकी मौत हो गई थी। जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। दुर्गंध के कारण आसपास रहना दूभर हो रहा है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तहसील समाधान दिवस और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, पर कागजी कार्रवाई के अलावा जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ। चिंता की बात यह है कि इसी रास्ते से जवाहर इंटर कॉलेज शीतलकुंड के छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। परीक्षा केंद्र होने के बावजूद छात्रों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे समय पर स्कूल पहुंचना भी चुनौती बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की पुख्ता व्यवस्था कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मांग करने वालों में सुखवीर सिंह, सुभाष चंद, विजेंद्र सिंह, दिनेश, सोनवीर सिंह, मिठ्ठू सिंह, सरोज आदि शामिल हैं। मामले में विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया कि उक्त मार्ग को शासन को प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेज दिया है। स्वीकृत होने के बाद मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें